Bob Recruitment 2026 For Assistant Vice President Bank Vacancy Eligibility Age Limit Selection Criteria Check Details

BOB Vacancy 2026: बैंक में ऑफिसर बनना है? बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू किए नई भर्ती के आवेदन, एज लिमिट 40 साल तक

પ્રિ.પી.ટી.સી. (બાળ અધ્યાપન મંદિર) માં વર્ષ 2026-27 માટે પ્રવેશ અંગેની જાહેરાત

New Bank Jobs 2026 Apply: बैंक ऑफ बड़ौदा ने पिछले प्रोजेक्ट में खाली रह गए पदों को भरने के लिए नई वैकेंसी निकाली हैं। कैंडिडेट्स जो अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर फॉर्म फिल करना होगा।

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक में ऑफिसर बनना चाहते हैं? तो आपके लिए सरकारी बैंक में भर्ती निकली है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने पिछले प्रोजेक्ट में खाली रह गए पदों को भरने के लिए नई रिक्रूटमेंट शुरू की है। ऐसे में जो अभ्यर्थी पहले अप्लाई नहीं कर पाए थे, वो अब इस नई भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। 11 जुलाई से ही एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थियों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर फॉर्म फीस के साथ अपना आवेदन सबमिट करना होगा।

IBPS PO Recruitment 2026 official notification is out for 6,715 Probationary Officer vacancies. Check the exam schedule, eligibility, fees, and apply online before July 21, 2026.

बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती के जरिए डाटा एनालिस्ट/डाटा साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट, एजाइल ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट और बिजनेस फाइनेंस एनालिस्ट के लिए असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट ऑफिसर के पदों को भरेगा। पोस्ट और जिम्मेदारी दोनों के लिहाज से पद ऊंचा है। जो कैंडिडेट्स करियर में ग्रोथ करना चाहते हैं, वो इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं।

इस भर्ती में आवेदन से पहले पोस्ट वाइज एलिजिबिलिटी जानना जरूरी है। शैक्षिक योग्यता और अनुभव दोनों क्वालिफिकेशन तय की गई हैं।

  • असिस्टेंट वाइस प्रोसिडेंट II डाटा एनालिस्ट/डाटा साइंटिस्ट: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री। बीई/बीटेक/बीसीए/एमसीए/एमई/एमटेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी/डाटा साइंस) या बैचलर/मास्टर्स स्टेटिक्स/मैथ/इकोनॉमिक्स/अन्य संबंधित फील्ड वालों को प्रेफरेंस दी जाएगी। इसके साथ कैंडिडेट्स के पास कम से कम 8 साल का अनुभव किसी लिमिटेड कंपनी में हो। जिसमें 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस डाटा एनालिटिक्स/डाटा साइंस और संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए।
  • असिस्टेट वाइस प्रेसिडेंट II- प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट: बैचलर डिग्री हासिल की हो। इसमें भी बी.ई/बीटेक/ एमसीए/एमबीए/पीजीडीएम डिग्री डिप्लोमा वालों को प्रमुखता दी जाएगी। इस पद के लिए भी 8 साल का अनुभव होना चाहिए। जिसमें से 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में हासिल किया हो।
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I- एजाइल ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट: किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री। इस पद पर भी बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/बीसीए/एमसीए या कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस और संबंधित फील्ड में किसी भी बैचलर/मास्टर्स डिग्री होल्डर को प्रेफरेंस दिया जाएगा। पढ़ाई के साथ अभ्यर्थी के पास 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस एजाइल ट्रासफॉर्मेशन में होना चाहिए। यह किसी भी लिमिटेड कंपनी का मान्य होगा।
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I-बिजनेस एनालिस्ट: बैचलर डिग्री किसी भी विषय में पूरी की हो। बिजनेस फाइनेंस/फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिस्ट/स्ट्रेटजिक फाइनेंस/इवैल्यूशन/इनवेस्टमेंट एनालिस्ट/डिवेस्टमेंट/मर्जर आदि फील्ड में 5 साल का अनुभव होना चाहिए। वर्क एक्सपीरियंस बीएफएसआई/कंसल्टिंग फर्म/मुचुअल फंड्स/कार्ड/पेमेंट बिजनेस या अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज में हासिल करने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

Bank of Baroda Bharti 2026 : लास्ट डेट

बैंकबैंक ऑफ बड़ौदा
पदअसिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (कॉन्ट्रेक्चुअल)
वैकेंसी05
ऑफिशियल वेबसाइटbankofbaroda.bank.in
योग्यताग्रेजुएशन+5-8 साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव
उम्रकम से कम 27- अधिकतम 40 वर्ष तक (पोस्ट वाइज)
सैलरीजारी नहीं
आवेदन करने की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
ऑफिशियल नोटिफिकेशनबैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ
अप्लाई करने का लिंकBOB Vacancy 2026 Apply Online link
एप्लिकेशन फीसजनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी- 850/-एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डीईएसएम और महिला-175/-

सेलेक्शन प्रोसेस और पोस्टिंग

क स्क्रूटनी, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिसक्शन, इंटरव्यू और अन्य चरणों के जरिए योग्य कैंडिडेट्स का चयन करेगा। बैंक किसी भी स्तर पर सेलेक्शन क्राइटेरिया, सेलेक्शन के चरणों आदि की प्रक्रिया में बदलाव करने करने का अधिकार रखता है। सभी स्टेज क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों की पोस्टिंग मुंबई में होगी। यह टेंटेटिव है। अगर अभ्यर्थी बैंक की जरूरत के हिसाब से कहीं भी ट्रांसफर करवा सकते हैं।

बैंक भर्ती में अप्लाई कैसे करें?

  • बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए बैंक की एप्लिकेशन विंडो ओपन है। यहां कैंडिडेट्स कुछ स्टेप्स फॉलो करके खुद फॉर्म भर सकते हैं।
  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  • यहां Current Opportunities वाले टैब में आपको इस भर्ती का लिंक मिल जाएगा।
  • Apply Now पर जाकर पहले एक्टिव ईमेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद फॉर्म भरने की बारी आती है। यहां आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स में अपना नाम, पेरेंट्स के नाम, उम्र , डेट ऑफ बर्थ, उम्र, कैटेगिरी, नेशनेलिटी जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
  • इसके बाद एजुकेशन वाला कॉलम मिलेगा। इसमें अपनी स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक तक की सभी जानकारी भर दें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले कॉलम में अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, कैटेगिरी सर्टिफिकेट या अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फोटो का साइज 20kb-50kb,हस्ताक्षर 10kb-20kb होना चाहिए।
  • एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और भर्ती के अन्य चरणों की जानकारी बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखने के लिए उपलब्ध करवाएगा।

GSSSB દ્વારા ભરતીની જાહેરાત: મલ્ટી પર્પઝ હેલ્થ વર્કરની 100 જગ્યા ખાલી, જાણો સંપૂર્ણ વિગત

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Leave a Comment