JNVST Class 6 Result 2026 Date: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट, navodaya.gov.in पर होगा जारी! ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

JNVST Class 6 Result 2026 Date : देशभर के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 फेज-1 का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। इस बार लगभग 20 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया है, इसलिए रिजल्ट को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा है। परीक्षा का पहला चरण 13 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया था जबकि दूसरा चरण 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होना तय है।

सूत्रों के अनुसार फेज-1 का परिणाम मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। वहीं फेज-2 का परिणाम मई 2026 में घोषित होने की संभावना है। परिणाम जारी होते ही छात्र आधिकारिक पोर्टल Navodaya Vidyalaya Samiti और navodaya.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड (scorecard) ऑनलाइन देख सकेंगे।
Phase-1 Exam:13 December 2025
Phase-1 Result:March 2026 (मार्च महीने के पहले सप्ताह तक आ सकता है )
Phase-2 Exam:11 April 2026
Phase-2 Result:May 2026 (Tentative)

ऐसे करें JNVST Class 6 Result 2026 चेक (How to Check Result)

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें –

  • आधिकारिक वेबसाइट (official website – navodaya.gov.in) पर जाएं।
  • अब “View JNVST Class 6 Result 2026 (Individual)” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • Submit बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करके प्रिंट सुरक्षित रखें।
  • स्कोरकार्ड में क्या-क्या रहेगा? (Details in Scorecard)
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को ध्यान से जांचना जरूरी है –

other jnv result

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • लिंग (Gender)
  • जिला व ब्लॉक कोड
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • विद्यालय का नाम
  • प्राप्त अंक (Marks)
  • चयन स्थिति (Pass/Fail Status)
  • रिजल्ट के बाद क्या करना होगा?
  • फेज-1 में चयनित छात्रों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे –

निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे –

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज
  • अंतिम प्रवेश मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर दिया जाएगा।

क्या है जवाहर नवोदय विद्यालय?

जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आवासीय (residential school) सरकारी विद्यालय हैं। यहां कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाई, रहना और भोजन पूरी तरह निःशुल्क दिया जाता है। इन विद्यालयों का संचालन शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत किया जाता है और यहां प्रवेश केवल चयन परीक्षा के माध्यम से मिलता है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया (admission process) समयबद्ध होती है और देरी से मौका हाथ से निकल सकता है।

યુવાનો માટે ખુશખબર : ગુજરાત સરકારે કર્યું શિક્ષકોની ભરતીનું એલાન, અહીં જાણો તમામ ડિટેલ્સ

.GSSSB Clerk Bharti 2026: 5,370 પદ પર સરકારી નોકરીની સુવર્ણ તક, આજે જ કરો અરજી!

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

Leave a Comment