CTET Result 2026 Date: सीटीईटी 2026 रिजल्ट का इंतजार, ctet.nic.in पर कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के नतीजे घोषित करने जा रहा है। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

ધોરણ-૧૨ પછી શું કરવું? એન્જિનિયરિંગ કે IT ના બદલે આ ફિલ્ડમાં છે સરકારી નોકરીની ૧૦૦% ગેરંટી!

Primary School Varshik Nirikshan Aheval, Shikshak Khangi Aheval PDF Download 2026 | AEI Inspection Gujarat

Exam Planning File 2026 – Smart Strategy for Student Success

CBSE CTET Result 2026 Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 सत्र में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं। सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर परीक्षा के परिणाम और फाइनल आंसर-की घोषित करने की तैयारी में है।

शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि इसे पास करने के बाद ही वे केंद्रीय विद्यालयों (KVS), नवोदय विद्यालयों (NVS) और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होते हैं।

आमतौर पर सीबीएसई परीक्षा संपन्न होने के 4 से 6 सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित कर देता है। फरवरी में हुई परीक्षा के रुझानों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक स्कोरकार्ड जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कितने नंबर पर होंगे पास?

  • CTET परीक्षा में पास होने के लिए सीबीएसई ने श्रेणीवार न्यूनतम अंक निर्धारित किए हैं। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि इसमें कोई ‘मेरिट लिस्ट’ नहीं बनती, बल्कि केवल पासिंग क्राइटेरिया पार करना होता है:
  • सामान्य श्रेणी : जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा में कम से कम 60% अंक हासिल करने होते हैं। यानी 150 नंबर के पेपर में आपको 90 नंबर लाना अनिवार्य है।
  • आरक्षित श्रेणी (OBC/SC/ST): आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 55% रखे गए हैं। यानी उन्हें 150 में से कम से कम 82.5 (82) अंक प्राप्त करने होंगे।

Divyang Assessment Circular (Gujarat)

પેન્શનમાં મૂળ નામ શબ્દ પછી જોડાયેલ માનવાચક પ્રત્યયો બાબત ➖paripatr

શાળા છોડ્યા નું પ્રમાણપત્ર (LC) અંગ્રેજી / ગુજરાતી માં આપવા બાબત પરિપત્ર અને LC નો નમૂનો

Gujarat Mid-Day Meal (Madhyahan Bhojan Yojana) All circular

नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया

सीटेट की परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है, इसलिए पेपर के कठिनाई स्तर को समान बनाए रखने के लिए सीबीएसई ‘नॉर्मलाइजेशन’ पद्धति का उपयोग कर सकता है। इसका मतलब है कि अगर किसी शिफ्ट का पेपर कठिन था, तो उन छात्रों के अंकों को एक खास फॉर्मूले के तहत संतुलित किया जाता है ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे-

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘CTET February 2026 Result’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

डिजीलॉकर में मिलेगी मार्कशीट

सीबीएसई अब फिजिकल मार्कशीट भेजने के बजाय डिजिटल मार्कशीट जारी करता है। सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट और मार्कशीट उनके डिजीलॉकर अकाउंट में अपलोड किए जाएंगे। यह डिजिटल सर्टिफिकेट पूरी तरह से मान्य होता है और इसकी वैलिडिटी अब आजीवन कर दी गई है।

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment