India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस कब और कहां से कर सकेंगे डाउनलोड, पढ़ें डिटेल

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के अंत तक या मार्च के पहले वीक में GDS 1st Merit List 2026 जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी। ध्यान रखें कि किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। सभी वेबसाइट पर उपलब्ध मेरिट लिस्ट से नतीजे चेक कर सकेंगे।

હવે SIM વગર નહિ ચાલે, WhatsApp જાહેર કાર્ય નવા નિયમો. 1 માર્ચથી લાગુ

શાળાઓમાં ઉનાળુ વેકેશન 2026 ની તારીખ જાહેર! વિદ્યાર્થીઓ અને વાલીઓ માટે મોટી રાહત, જાણો ક્યારે પડશે રજા – Summer Vacation 2026 Gujarat

चयनित उम्मीदवारों का वेतन

जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति प्रदान की जाएगी उनको पद के अनुसार वेतन मिलेगा। BPM पदों के लिए चयनित होने पर 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा वहीं ABPM/ Dak Sevak पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

मेरिट लिस्ट कैसे कर पाएंगे डाउनलोड?

JNVST Class 6 Result 2026 Date: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट, navodaya.gov.in पर होगा जारी! ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • इंडिया पोस्ट मेरिट लिस्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate’s Corner में सबसे नीचे ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना होगा।
  • अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकेंगे।

India Post GDS Result

Leave a Comment